Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना सिगरा BHU में नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी, सिगरा पुलिस ने जालसाज को दबोचा

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6 लाख रुपये ठगने और फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने वाले शातिर जालसाज को थाना सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस सीपी मोहित अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं दिशा निर्देश में अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सिगरा श्री शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना सिगरा के मु0अ0सं0 0338/2026 धारा 318(4), 352, 336(3 338 340(2) BNS के वांछित अभियुक्त चन्द्रमणि शर्मा (32 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर सोनिया रोड स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त त्रिदेव नगर कॉलोनी भेलूपुर का निवासी है। उनकी सटीक सूचना और त्वरित कार्यवाही से आरोपी को मौके से ही दबोच लिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री शिवाकान्त मिश्र ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। उनकी इस सक्रियता और अपराध पर अंकुश लगाने की कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना हो रही है। गिरफ्तारी टीम में मुख्य आरक्षी कृपा सिंधु भारती और आरक्षी उमेश यादव शामिल रहे।अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे


Subscribe to my channel