ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर मे मीशो के 40 पार्सल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस ने मीशो ब्राण्ड के कोरियर कार्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 4 शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए मीशो के 40 पैकेट/पार्सल बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल इंजन लगा रिक्शा भी बरामद किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना की जांच और सुरागों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Subscribe to my channel