Chhattisgarh News : महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
महिला को जबरन कार में बैठाकर ले गए, मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास पूर्व में गिरफ्तार—अब 04 सहयोगी भी पकड़े गए
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: महिला सुरक्षित बरामद, घटना में प्रयुक्त कार भी जप्त मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रलोभन देकर बहला- फुसलाकर ले जाया गया है। सूचना पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत महिला सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में हुआ अन्य आरोपियों का खुलासा पूछताछ में पीड़िता द्वारा बताई कि दिनांक 23.08.26 की रात्रि में आरोपी रमेश श्रीवास निवासी भैंसो एवं उसके साथियों द्वारा उसे बहला- फुसलाकर जबरदस्ती कार में बैठाया गया। पीड़िता द्वारा विरोध एवं चिल्लाने पर आरोपी रमेश श्रीवास ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया तथा उसे कार से रायगढ़ की ओर ले गया। रायगढ़ पहुंचने के बाद आरोपी के साथी वहां से चले गए। इसके बाद आरोपी रमेश श्रीवास द्वारा पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया जाना पाया गया।

मामले में मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास उम्र 40 साल निवासी ग्राम भैंसों थाना पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। घटना में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा प्रकरण में मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास के साथ षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 04 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में सहयोग करना स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस द्वारा बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी :
01. आकाश सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी भैंसो
2. प्रमोद श्रीवास, उम्र 30 वर्ष, निवासी भैंसो, थाना पामगढ़
3. इंद्र कुमार धीवर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़
4. उमेश यादव उर्फ भोलू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



Subscribe to my channel