ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : आयुर्वेदिक दवा के नाम पर ऑनलाइन ठगी का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए चल रहे ऑनलाइन ठगी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर लोगों को शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक दवाइयों का लालच देते थे और इसके बाद उनसे ठगी की जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड, थार गाड़ी और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर नजर रखी जा रही है।


Subscribe to my channel