IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी को जल्द ही मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

 रिपोर्टर सत्येन्द्र कुमार वर्मा

फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व महात्मा गॉंधी डिग्री कालेज के अध्यक्ष रहे प्रमोद द्विवेदी एक बार फिर से मीडिया गैलरी में सुर्खियां बटोर रहे हैं‌। सूत्रों की मानें तो भाजपा हाई कमान प्रमोद द्विवेदी को जल्द ही एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाज सकता है। सूत्र बताते हैं की गंभीर छवि के धनी प्रमोद द्विवेदी लगातार भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में लगे रहते हैं और जहां पर भी भाजपा हाई कमान ने उन्हें जिम्मेदारियां दिया है उसका वह समय से निर्वहन भी करते रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भी भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था लेकिन कुछ वोटो के अंतराल से वह यह चुनाव हार गए थे। बावजूद इसके उनकी छवि पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा और वह बेदाग, बेबाक अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए लगातार भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का जन-जन तक प्रचार प्रसार करने में लगे रहते हैं। यही कारण है की एक बार फिर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी का नाम सुर्खियां बटोर रहा है और जल्द ही उनकी ताजपोसी किसी बड़े जिम्मेदारी पद पर की जा सकती है। अब देखना यह होगा कि यह महज कयास है या फिर वास्तव में प्रमोद द्विवेदी को एक बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button