Uttar Pradesh News : महराजगंज पुलिस कार्यालय में एसपी ने सुनीं आमजन की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज, 8 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से अपने थाना क्षेत्र से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े।

उन्होंने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर थाना स्तर पर ही समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



Subscribe to my channel