Uttar Pradesh News : ग्राम सभा बसाडी में प्राथमिक विद्यालय निर्माण के लिए जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली चंदौली सैदूपुर
चंदौली। विकास खंड शहाबगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बसाडी में प्राथमिक विद्यालय न होने से करीब 200 बच्चों के भविष्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए युवा समाजसेवी पत्रकार वकील शेख मंसूरी मंसूरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख बिंदु एवं समस्याएं: सुरक्षा का खतरा: गांव में स्कूल न होने के कारण छोटे बच्चों को 1.5 किमी दूर जाना पड़ता है। रास्ते में चकिया-इलिया मुख्य लिंक मार्ग और नहर पड़ने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

* लड़कियों की शिक्षा पर असर: बरसात और सर्दियों में रास्ते के जोखिम को देखते हुए कई अभिभावक अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेज पाते, जिससे वे प्राथमिक शिक्षा से वंचित हो रही हैं।
* उपलब्ध भूमि: विद्यालय निर्माण के लिए ग्राम सभा में खाता संख्या 156मि में 0.118 हेक्टेयर बंजर भूमि चिन्हित की जा चुकी है, जिसका प्रस्ताव पूर्व में ही खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) को भेजा गया है। प्रमुख मांग : ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि चिन्हित भूमि का जल्द से जल्द स्थलीय निरीक्षण करवाकर ग्राम सभा बसाडी में नए सरकारी प्राथमिक विद्यालय के निर्माण की त्वरित स्वीकृति प्रदान की जाए।




Subscribe to my channel