Uttar Pradesh News : ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल को लगी गोली, मौत से मचा हड़कंप

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
कौशाम्बी। मंझनपुर स्थित महिला थाना में ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनते ही थाने में हड़कंप मच गया। घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में घायल कांस्टेबल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही SP सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि गोली खुद की सर्विस रिवॉल्वर से लगी या किसी अन्य कारण से, आत्महत्या है या हादसा।बताया जा रहा है कि मृतका प्रियंका यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले की निवासी थीं और वर्ष 2025 बैच में महिला कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजन गाजीपुर से कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए हैं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।




Subscribe to my channel