Uttar Pradesh News : महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्यवाही: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले 08 वर्षीय बालक को ठूठीबारी पुलिस ने मात्र 02 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में गुमशुदा व भटके हुए बच्चों की त्वरित बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले गुमशुदा बालक को मात्र 02 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसकी माता के सुपुर्द किया।
घटना का विवरण:
आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को ग्राम धरमौली थाना ठूठीबारी निवासी बालक रवि चौधरी (पुत्र राजदेव चौधरी) अपनी माता की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद बालक का कोई सुराग न लगने पर थाना ठूठीबारी पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना ठूठीबारी पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग व खोजबीन शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप मात्र 02 घंटे के अंदर बालक रवि चौधरी को सकुशल ढूंढ निकाला गया तथा विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसे उसकी माता को सौंप दिया गया। अपने मासूम बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं ठूठीबारी पुलिस टीम की इस तत्परता व कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम:
1. उप निरीक्षक अजय कुमार यादव
2. आरक्षी मनोहर यादव
3. आरक्षी अभिषेक चौधरी




Subscribe to my channel