IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फर्रुखाबाद, कायमगंज और अमृतपुर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

फर्रुखाबाद को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से मुक्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए सरकार गंभीर है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री के साथ आवास और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ से प्रभावित आलू किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए सरकार को अन्नदाता किसानों का सहयोग चाहिए। जिन किसानों की जमीन परियोजनाओं के लिए ली जाएगी, उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। फर्रुखाबाद अब बदल चुका है, यहां गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है।

लिंक एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।फर्रुखाबाद आने वाले समय में बड़ा एक्सप्रेसवे जंक्शन बन सकता है। पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा—“पहले आउटसोर्सिंग कंपनियां सैफई की थीं।” “गरीब के पैसे पर डकैती नहीं पड़ने देंगे।”

आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम बनाया गया है। सरकार का लक्ष्य आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

प्रदेश में कैशलेस इलाज की व्यवस्था और पात्र लोगों को बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ देने का दावा किया। युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की बात कही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button