Uttar Pradesh News : थाना सोनौली पुलिस द्वारा लावारिस हालत में 06 बोरी यूरिया खाद व 04 अदद साइकिल बरामद
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) द्वारा अवैध गतिविधियों की रोकथाम, अवैध तस्करी एवं उन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन मे आज दिनांक 04.09.2026 को समय 09:15 बजे उप-निरीक्षक अभिषेक जायसवाल मय हमराह कांस्टेबल अवनीश यादव व कांस्टेबल बृजेश कुमार द्वारा क्षेत्र देखभाल एवं चेकिंग के दौरान थानांतर्गत स्थित कैथवलिया उर्फ बरगदही से लावारिस अवस्था में 06 बोरी यूरिया खाद एवं 04 अदद इस्तेमाल की गई साइकिलें बरामद की गईं।
बरामदगी का विवरण:
• यूरिया खाद: 06 बोरी
• साइकिल (इस्तेमाल की गई): 04 अदद

उक्त बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 निल/2026, धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है। बरामद खाद एवं साइकिलों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा, जनपद महराजगंज को प्रेषित किया जा रहा है।
पुलिस टीम:
1. उ0नि0 अभिषेक जायसवाल
2. का0 अवनीश यादव
3. का0 बृजेश कुमार

Subscribe to my channel