IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : संस्‍कृति विभाग की ओर से सम्‍पूर्ण प्रदेश में आयोजित किया जा रहा ‘श्रीकृष्‍ण पर्व’

नृत्य की भाव-भंगिमाओं और भक्ति संगीत से जीवंत होगी कृष्ण कथा

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

श्रीकृष्ण की कथा केवल धर्म और आस्था की कथा नहीं, बल्कि भारतीय कला, संगीत और लोकजीवन की भी समृद्ध विरासत है। इसी विरासत को कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्रीकृष्‍ण पाथेय न्‍यास, मध्‍यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, छतरपुर के सहयोग से ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन 4 सितम्‍बर, 2026 को श्री द्वारकाधीश मंदिर के सामने, गल्ला मंडी प्रांगण, नगर परिषद परिसर के पास, बिजावर (छतरपुर) में किया जाएगा।

कार्यक्रम में सुश्री अनुष्का जोशी एवं साथी, देवास द्वारा श्रीकृष्ण-केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। वहीं, श्री मनीष कुमार चौधरी एवं साथी, कटनी भक्ति गायन से वातावरण को कृष्णमय बनाएंगे। नृत्य की सजीव भाव-भंगिमाओं और भक्ति संगीत के सुरों के बीच कृष्ण कथा का यह प्रस्तुतिकरण दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ने का अवसर भी होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button