IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का दिया संदेश

बस्तर संभाग शौंडिक समाज भवन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने के लिए शौंडिक समाज की माता-बहनों सहित समाज के सदस्यों एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रेममूर्ति पूज्य पंडित अनादि जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जा रहा है। कथा के द्वितीय दिवस पूज्य महाराज जी ने ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के प्रसंग का अत्यंत सरल एवं भावपूर्ण ढंग से वर्णन किया।

पूज्य महाराज जी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य तीनों का समन्वय होना आवश्यक है। केवल ज्ञान जीवन को पूर्णता प्रदान नहीं कर ता और केवल भक्ति भी तब तक सार्थक नहीं होती, जब तक जीवन में विवेक एवं वैराग्य का भाव न हो। ज्ञान हमें सत्य का बोध कराता है, भक्ति हमें ईश्वर से जोड़ती है और वैराग्य हमें संसार में रहते हुए भी मोह-माया से ऊपर उठकर जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान से जीवन में विवेक, भक्ति से हृदय में प्रेम और वैराग्य से जीवन में संयम एवं शांति आती है। इन तीनों को साथ लेकर चलना ही मानव जीवन के वास्तविक मर्म को समझने का मार्ग है।

कथा के दौरान महाराज जी ने भक्तिमय प्रसंगों एवं मधुर वाणी के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन के महत्व से परिचित कराया। कथा के प्रत्येक प्रसंग पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरा कथा पंडाल भगवान के जयकारों एवं भक्ति भाव से गूंजता रहा। कार्यक्रम का संचालन करने के लिए रायपुर से पधारे रामजी शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पंडित अनादि महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज और व्यक्ति के जीवन को संस्कारित एवं सकारात्मक दिशा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम है।

आयोजन समिति की ओर से नगरवासियों एवं समस्त श्रद्धालु भक्तों से आगामी दिनों में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने का सादर आमंत्रण दिया गया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर धरमपुरा वासियों के साथ शौंडिक समाज के सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में समाज की माता-बहनों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता बनी हुई है। कथा के आगामी दिवसों में भी विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का वाचन पूज्य पंडित अनादि जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा।

आयोजन समिति ने समस्त जगदलपुरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और इस पावन आध्यात्मिक आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाएं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button