
रिपोर्टर राम प्रताप शर्मा श्री गंगानगर राजस्थान
श्री गंगानगर के श्री विजयनगर पुलिस की कार्यवाही नशे के खिलाफ अभियान अभियान जारी श्रीविजयनगर (रामप्रताप शर्मा) स्थानीय पुलिस ने एसपी पारिस देशमुख के निर्देश पर ऑपरेशन फल्श के तहत कार्यवाही की है। थाना अधिकारी रामचंद्र कस्वा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए नशा बेचने वाले सरगना पर शिकंजा कसा है थानाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हनुमान को 294 ग्राम अफीम वह बिक्री राशि 9 हजार रुपयें सहित गिरफ्तार की है।

वही पुलिस ने आरोपी चेतन को 103 ग्राम गांजा इलेक्ट्रॉनिक कांटा 18 सिगरेट पेपर 65 जिप वाली थैली सहित गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 579 ग्राम गांजा सहित आरोपी अनिल कुमार व नरेश कुमार को गिरफ्तार किया पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर मामलों की जांच रामसिंहपुर थाना अधिकारी दौलाराम को सौंपी है। प्रदेश के पुलिस मुखिया के निर्देश पर प्रदेश भर में अपराधिक तत्वों व नशा विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चल रहा है इसी अभियान के तहत एसपी के निर्देश पर कार्यवाही की गई है जहां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है।

Subscribe to my channel