धमतरी। शहर में मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपलब्ध व्हाट्सएप चैट और तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि कुछ लोग ग्राहकों से ऑनलाइन संपर्क कर कथित रूप से महिलाओं की तस्वीरें साझा करते हैं और बाद में मिलने के लिए स्थान की जानकारी उपलब्ध कराते हैं।
प्राप्त डिजिटल सामग्री के अनुसार पहले मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत की जाती है, जिसके बाद कथित तौर पर तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी की जाती है। कुछ चैट में रत्नाबांध क्षेत्र का लोकेशन साझा किए जाने के भी संकेत मिले हैं।
स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। लोगों का कहना है कि यदि मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर इस प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
अब देखना होगा आखिर इन पर कब करवाई होगी चैट और तस्वीरों में किए गए दावे कितने सही हैं तथा इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।