Uttar Pradesh News बिलासपुर क्षेत्र के मुल्लाखेड़ा, पंजाबनगर, हसनपुर समेत दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क बूथ स्तर को मजबूत कर 2027 में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने का सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी का आह्वान..

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
बिलासपुर क्षेत्र के विकास और ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निस्तारण के संकल्प के साथ बिलासपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम मुल्लाखेड़ा, पंजाबनगर, हसनपुर, नरखेड़ा, वैरामनगर, सफातनगर, मिर्जापुर और महुनागर. सुल्तानपुरा अहमद नगर आदि गांवों का दौरा कर स्थानीय सम्मानित जनता से सीधा संवाद स्थापित किया गया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने कार्यक्रम का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी मूलभूत समस्याओं को साझा किया। इस अवसर पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के बीच माननीय सांसद जी का विशेष संदेश साझा किया गया। मा. सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी ने आह्वान किया है कि हमें अभी से बूथ स्तर पर अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करना होगा। संगठन और कार्यकर्ताओं में बूथ स्तर से जो मजबूती पैदा होगी, उसी के दम पर आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच रहने का निर्देश दिया।

ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि सांसद मा. मोहिबुल्लाह नदवी जी क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं। संसद से लेकर प्रशासनिक स्तर तक बिलासपुर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं जैसे जर्जर सड़कें, किसानों की बिजली-पानी की किल्लत और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए वे लगातार पैरवी कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान आई सभी समस्याओं की सूची तैयार की गई, जिसे सीधे सांसद जी ने संबंधित मंत्रालयों और उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट महबूब अली पाशा (सांसद मीडिया प्रभारी)

अहमद खान (सांसद P.R.O.)
हाफिज नूरी.साबिर नेताजी.रामबहादुर सागर.डा. मेहन्दी हसन.तौहीद प्रधान (हसनपुर). रियाज पाशा.
अतीक प्रधान.जमील सैफी
सैफ (युवा सभा नेता)
जमील सैनी.जुबैर अहमद.डा. मक्तूब अहमद रोहित एडवोकेट
शाहनवाज.अनीस.नरेश यादव
तथा क्षेत्र के सम्मानित संभ्रांत व्यक्ति व कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel