Uttar Pradesh News : अवैध तस्करी के विरुद्ध महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — लगभग ₹10 लाख मूल्य की फेयर एंड लवली बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में अवैध तस्करी एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 27.08.2026 को प्रातः करीब 08:00 बजे थाना कोल्हुई क्षेत्र के पिपरा चौकी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 97 गत्ता फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली, प्रत्येक गत्ते में 72 पीस, कुल 6,984 पीस बरामद किए गए, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख है। मौके से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP56BT2633 सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामद माल को धारा 111 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. चन्द्रेश सिंह पुत्र लालजी सिंह, निवासी अड्डा बाजार, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 20 वर्ष।
2. रोहन साहनी पुत्र डब्लू, निवासी गजरहा, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामदगी-
पिकअप वाहन संख्या UP56BT2633, फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली के 97 गत्ते कुल 6,984 पीस ,अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 राजीव कुमार सिंह
2.का0 राजू यादव
3.का0 अमित यादव



Subscribe to my channel