IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत परतावल चौराहा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का लिया गया जायजा

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। आगामी बारावफात त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत परतावल चौराहा पर पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस प्रबंध का जायजा लिया गया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बारावफात के दृष्टिगत सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस प्रबंध, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आश्वस्त किया गया।

महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button