ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
टीकमगढ़, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ आगमन को लेकर लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



Subscribe to my channel