IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button