Uttar Pradesh News : रामराज पुलिस की तत्परता से बची जिंदगी, गंगा बैराज से कूदे व्यक्ति को सकुशल निकाला ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना रामराज पुलिस ने त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए गंगा बैराज से गंगा नदी में कूदे एक व्यक्ति की जान बचा ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और व्यक्ति को सकुशल गंगा नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस टीम की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक अनमोल जीवन बचाया जा सका। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में भी प्रशंसा हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने रामराज पुलिस टीम के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए टीम को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस टीम की कार्यशैली की प्रशंसा की।


Subscribe to my channel