Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महराजगंज दिनांक 21 अगस्त 2026
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस/एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के अंतर्गत थाना सिंदुरिया पुलिस व एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 21.08.2026 को थाना सिंदुरिया की एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम द्वारा आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में जाकर छात्राओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया।
बालिकाओं को सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090 (महिला पावर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108/102 (स्वास्थ्य सेवा) तथा ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में विस्तार से समझाया गया।

छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर धोखाधड़ी की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रति जागरूक किया गया। शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला समृद्धि योजना तथा स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम में म0का0 रुनिया व म0का0 शिवांगी गुप्ता, म0का0 रंजना तिवारी शामिल रही।



Subscribe to my channel