IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तराखण्ड

Uttarakhand News 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

पौड़ी पुलिस लगातार नशे के तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली पुलिस ने 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे जनपद में नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक युवक को 10 ग्राम अवैध स्मैके के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मौहम्मद फारूख (उम्र 19 वर्ष) पुत्र शरीफ जमीन निवासी, लकड़ी पड़ाव, झूलाबस्ती, कोटद्वार को 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मैं मजदूरी का काम करता हूं कुछ समय पहले बरेली गया था जहां से मैंने स्मैक खरीदी। मैंने स्मैक को छुपाकर रखा था, जिसको बेचने जा रहा था तब तक कोटद्वार पुलिस ने मुझे पकड़ लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल हाकम सिंह, अमरजीत आदि शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button