राजस्थानराज्य

Rajasthan News रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव बेटे ने पूर्व सरपंच सहित तीन लोगों को पर लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना सदर थाना इलाके के गांव मांकड़ी रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को नीमकाथाना की मोर्चरी में रखवाया। सदर थाने के सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि माकड़ी रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पास में पड़े मोबाइल के जरिए मृतक की शिनाख्त मावंडा कला निवासी कल्याण सिंह (60) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक के बेटे नरेंद्र सिंह ने भूतपूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद, उसके बेटे सहित तीन से चार लोगों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। बेटे ने रिपोर्ट में पिता के साथ मारपीट कर शव को ट्रैक पर डालने का आरोप लगाया। मृतक के बेटे नरेंद्र सिंह ने बताया की उसके पिता कल्याण सिंह भूतपूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद के कारखाने में कई सालों से काम कर रहे थे। अस्पताल में जमा हुई भीड़ हत्या की आशंका पर अस्पताल परिसर में मृतक परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button