Madhya Pradesh News : अंबेडकर ग्रुप ने सरकारी स्कूल को दी ₹5,100 की भेंट
रिर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेशपो
सामेड़ा – शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए अंबेडकर ग्रुप ग्राम सामेड़ा ने स्थानीय सरकारी स्कूल को ₹5,100 की सहयोग राशि भेंट की। ग्रुप के सदस्यों द्वारा स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यह राशि विद्यालय स्टाफ को सौंपी गई। बैनर के माध्यम से जानकारी दी गई कि “अंबेडकर ग्रुप ग्राम सामेड़ा की ओर से सरकारी स्कूल में 5100 की भेंट दी”।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह राशि विद्यालय के विकास कार्यों और छात्रों की शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उपयोग की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और उपस्थित ग्रामीणों ने अंबेडकर ग्रुप की इस सराहनीय पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के सहयोग से बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा।



Subscribe to my channel