IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : अमानक उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

पीएमएफएमई योजना में दस्तावेज पूर्ण कर हितग्राही को योजना में दिलाएं लाभ

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कोदो-कुटकी का रकबा बढ़ाने, किसानों के केसीसी कराने के निर्देश नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक के लिए हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर को दें बढ़ावा बागवानी फसलों के क्षेत्र विस्तार के लिए फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने के निर्देश कलेक्टर मृणाल मीना ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एपीसी बैठक लेकर कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने दलहनी फसलों में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत खरीफ बीज उत्पादन एवं वितरण के लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समितियों एवं बीज निगम से बिल प्राप्त कर तत्काल पोर्टल पर फीडिंग कराने तथा कोदो-कुटकी का रकबा बढ़ाने के निर्देश दिए। उर्वरक वितरण में रिकॉर्ड संधारण के निर्देश उन्होंने हाइब्रिड पद्धति से उर्वरक वितरण में खाद क्रेताओं का रिकॉर्ड संधारित करने और पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अमानक उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा अमानक गुण नियंत्रण के तहत नियमित सैंपलिंग के निर्देश दिए। उन्होंने वन पट्टाधारी किसानों की केसीसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कराने और अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा से जोड़ने को कहा।

नरवाई प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों को बढ़ावा दें कलेक्टर ने गेहूं के अधिक रकबे को देखते हुए नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक के लिए किसानों को हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर के उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कस्टम हायरिंग सेंटरों पर इन यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा नरवाई जलाने पर लगाए गए जुर्माने की वसूली सुनिश्चित करने को कहा। मत्स्य एवं पशुपालन योजनाओं की भी हुई समीक्षा कलेक्टर ने पीएमएफएमई योजना में पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज पूर्ण कराकर लाभ दिलाने, मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य पूर्ण करने तथा मत्स्य किसानों की केसीसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान में तेजी लाने तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र डिस्बर्समेंट कराने के लिए एलडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने बागवानी एवं फ्लोरीकल्चर का क्षेत्र बढ़ाने तथा जे-फार्म ऐप पर कृषि यंत्रों के पंजीयन के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button