Rajasthan News : बानसेन मोक्षधाम की युवा पीढ़ी ने सेवा भाव से बदली तस्वीर, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नारायण लाल लढ्ढा – बानसेन राजस्थान
बानसेन। ग्राम पंचायत बानसेन, जिला चित्तौड़गढ़ में मनुष्य जीवन की अंतिम विदाई के पवित्र स्थल मोक्षधाम की युवा पीढ़ी द्वारा तन-मन से सेवा एवं सहयोग करते हुए कायाकल्प का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों एवं समस्त दानदाताओं के सहयोग से मोक्षधाम में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण एवं आमजन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। मोक्षधाम परिसर में वृक्षारोपण कर पेड़-पौधों की नियमित देखभाल की जा रही है। वहीं लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों तथा टिन शेड की व्यवस्था भी की जा रही है। परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से युवाओं द्वारा लगातार श्रमदान किया जा रहा है। मोक्षधाम परिसर में लगी गाजर घास को कीटनाशक दवा का छिड़काव कर नष्ट करने का कार्य भी युवाओं द्वारा किया गया, ताकि परिसर स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बना रहे।
इस पुनीत कार्य में बानसेन के युवा साथी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। जैन समाज के युवा संगठन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े युवा संगठन भी सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस पहल में सबसे पहले आगे बढ़कर सहयोग करने वालों में जैन समाज के युवा साथियों के साथ हितेश कुमार नाहर, मांगीलाल लोढ़ा तथा हितेश कुमार की पूरी टीम का विशेष योगदान बताया जा रहा है। युवाओं का कहना है कि मोक्षधाम केवल अंतिम विदाई का स्थान नहीं, बल्कि समाज की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक होना चाहिए। इसी भावना के साथ सभी युवा मिलकर मोक्षधाम को स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा एवं सुविधायुक्त बनाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने इस सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की पहल की सराहना करते हुए सभी सहयोगी युवाओं, दानदाताओं एवं ग्रा�


Subscribe to my channel