IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित 161 पात्र व्यक्तियों को दो सप्ताह में 17 करोड़ 63 लाख 48 हजार 313 रुपए स्वीकृत

जनविश्वास कार्यक्रम के तहत सुकवाहा के ग्राम मैनारी में विस्थापित परिवारों के लिए विशेष शिविर का हुआ आयोजित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ग्राम सुकवाहा के मैनारी में विस्थापित परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनविश्वास कार्यक्रम के तहत 18 अगस्त को मैनारी में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और विस्थापित परिवारों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना गया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज एवं आगामी कार्रवाई के संबंध में आवेदकों को जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा मुर्गी पालन के लिए 25 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए। साथ ही भैंस पालन के लिए 11, बकरी पालन के 2 एवं पशु शेड हेतु 2 आवेदन प्राप्त किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 36 व्यक्तियों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। साथ ही आयुष विभाग द्वारा 42 व्यक्तियों को दवा प्रदाय की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेतु 91 आवेदन में से 88 आवेदन पात्र पाए गए जिन्हें स्वीकृत किया गया। बी.पी.एल. सूची में नाम जोड़े जाने हेतु 14 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 10 व्यक्तियों का नाम जोड़े जाने की कार्यवाही की गई एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु 16 आवेदन प्राप्त हुए जिस पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पी.एम. आवास हेतु 85 आवेदन प्राप्त हुए समस्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। ग्रामवासियों से विस्थापन के संबंध में चर्चा के दौरान विस्थापितों द्वारा ग्राम साड़ा एवं ग्राम भरतला में रहवासी प्लाट उपलब्ध कराने हेतु सहमति बनाई गई।

161 प्रभावित व्यक्तियों को 17 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत 18 अगस्त को खरयानी के 11 व्यक्तियों, सुकवाहा के 35, सहपुरा के 10, कदवारा के 19 व्यक्तियों को पुनर्वास पैकेज, निजी भूमि, परिसम्पत्ति आदि में कुल 7 करोड़ 20 लाख 54 हजार 265 रूपए की राशि स्वीकृत की गई। उल्लेखनीय है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित विगत दो सप्ताह में कुल 161 पात्र व्यक्तियों को कुल 17 करोड़ 63 लाख 48 हजार 313 रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। जनविश्वास कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से विस्थापित परिवारों की समस्याओं और आवश्यकताओं का विभागवार निराकरण कर शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इन ग्रामों में लगेंगे आगामी शिविर विस्थापित परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए आगामी शिविर 19 अगस्त को कदवारा, 20 अगस्त को नैगुवा, 24 अगस्त को ककरा, 25 अगस्त को सुरई और 27 अगस्त को रायचौर में आयोजित होंगे। इसके बाद 1 सितंबर को डोंगरिया, 2 सितंबर को वसुधा, 3 सितंबर को घुघरी, 7 सितंबर को भोरखुवां, 8 सितंबर को पाठापुर, 9 सितंबर को खरयानी तथा 10 सितंबर को ग्राम कुपी में शिविर लगाए जाएंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button