IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : बहुजन समाज पार्टी का ग्वालियर में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रिर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेशपो

ग्वालियर, 17 अगस्त 2026 – बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार को ग्वालियर जिले का स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मोहित आनंद जी, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी, मध्य प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में माननीय जियालाल अहिरवार जी, प्रदेश अध्यक्ष बसपा मध्य प्रदेश विशेष अतिथि रहे। इसके साथ ही माननीय दिलीप बौद्ध जी, प्रदेश प्रभारी, माननीय सुनील बघेल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, माननीय गंभीर सिंह नरवरिया जी, प्रदेश महासचिव, माननीय मनीष कतरोलिया जी, जोन प्रभारी, माननीय भीम सिंह पहाड़िया जी, माननीय सत्य प्रकाशी परसेडिया जी, माननीय सुनीता गौतम जी, माननीय हकीम सिंह राजोरिया जी, जिला अध्यक्ष ग्वालियर एवं माननीय गजेंद्र सिंह पाल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माताओं-बहनों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “जय भीम” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button