Uttar Pradesh News : दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने मंगलवार सुबह नगर स्थित एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की जानकारी सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया कि करीब पांच दिन पहले पीड़िता के पिता ने कोतवाली मिलक में तहरीर देकर गांव के तीन युवकों पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ करीब आठ माह पूर्व कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पेट में सूजन होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।
तहरीर के आधार पर मिलक पुलिस ने तीनों आरोपी एक नाबालिग बाल अपचारी, साकिब और अयान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तीन दिन पूर्व दो आरोपी, बाल अपचारी और अयान, को गिरफ्तार कर उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वहीं मुकदमे में वांछित तीसरा आरोपी साकिब अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्यवाही जारी है।



Subscribe to my channel