ब्रेकिंग न्यूज़
Rajasthan News : आबूरोड में सीए चैप्टर का ज्ञानवर्धक सेमिनार आयोजित
ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान
आबूरोड में सीए चैप्टर की ओर से ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। चैप्टर अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने बताया कि इंस्टीट्यूट की गाइडलाइंस के अनुसार प्रत्येक तीन माह में सीए मेंबर्स के लिए स्ट्रक्चर्ड सीपीई आवर्स में भाग लेना अनिवार्य है। सेमिनार में जोधपुर से आए धवल कोठारी, रवि जाजू एवं रहमान मुख्य वक्ता रहे। मनीष अग्रवाल ने सेशन अध्यक्ष की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल एवं अक्षय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने सीए सदस्यों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए अपने ज्ञान और कौशल को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में त्रिलोक शर्मा एवं अखिलेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ थैंक्स दिया।




Subscribe to my channel