IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : वेल विशर फाउंडेशन के “एक राखी वीर जवानों के नाम” के विषय पर हुआ कार्यक्रमc

नगर पंचायत नरियरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संजयनगर में 15 अगस्त के पावन पर्व में हुआ आयोजन

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

अकलतरा क्षेत्र के अग्रणी सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ” एक राखी वीर जवानों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्राओं द्वारा तैयार रक्षासूत्र को रक्षाबंधन के दिन फौजियों के कलाई में पहनाने के लिए एकत्र किया जा रहा है, जिसे रक्षाबंधन त्यौहार के पूर्व किसी भी सैनिक कैंप में वेलविशर फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा पहुंचाया जाएगा, इसी कड़ी में आज नगर पंचायत नरियरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संजय नगर नरियरा के छात्राओं ने भी अपनी बनाई राखी वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामई कार्यक्रम के पश्चात सौंपी, कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं की दर्ज संख्या 80 के साथ ही साथ विद्यालय के प्रधान पाठक आदित्य नारायण पांडे, शिक्षिकाएं क्रमशः श्रीमती पल्लवी बिस्वास, श्रीमती इंदु जायसवाल, श्रीमती माधुरी साहू, अंशकालीन सफाई कर्मचारी दिनेश निर्मलकर व नगर के गणमान्य नागरिक व अन्य पालकगण लोगों की भी उपस्थिति रही,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button