Madya Pradesh News : हबीबिया कैंपस में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

रिपोर्टर रईश मोहम्मद शहडोल म.प्र.
धनपुरी, शहडोल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हबीबिया एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी, धनपुरी की जानिब से हबीबिया कैंपस में भव्य तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा देश की एकता, अखंडता, अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दारुल उलूम हबीबिया धनपुरी एवं म.प्र. राबता मदारिस-ए-इस्लामिया, शहडोल के सदर हाजी मौलाना मुनीर अहमद साहब क़ासमी बतौर मेहमान-ए-ख़ुसूसी मौजूद रहे। साथ ही नायब सदर जनाब मुफ्ती अख्तर हुसैन साहब, जनरल सेक्रेटरी जनाब खालिद इकबाल साहब, उस्ताद हाफ़िज़ शादाब साहब, शिक्षक शिवम प्रजापति साहब, जमीयत के सदस्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के महत्व को याद करते हुए राष्ट्र की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। वक्ताओं ने कहा कि देश की मजबूती के लिए आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। हबीबिया एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की पुरख़ुलूस मुबारकबाद दी गई।


Subscribe to my channel