
रिपोर्टर राम प्रताप शर्मा श्री गंगानगर राजस्थान
श्री विजयनगर माकपा के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के सह प्रभारी के रूप में ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एशोसिएशन के पूर्व वाइस चेयरमैन दीपक चंदेलिया का चुनाव किया गया है यह जानकारी माकपा के चुनाव प्रभारी रमेश पूनिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी रमेश पूनिया ने कहा कि श्री दीपक चंदेलिया पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता है पार्टी के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली व निष्ठा को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र रायसिंहनगर का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है उन्होंने बताया कि पार्टी विधानसभा के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करने के लगी है ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन राजस्थान के पूर्व वाइस चेयरमैन दीपक चंदेलिया ने पार्टी का इस जिम्मेवारी के लिए आभार जताया है उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे ताकि माकपा द्वारा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों व गांव गरीब के लिए जारी संघर्षों का प्रचार प्रसार हो सके।

Subscribe to my channel