IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : तिरंगा यात्रा व संत शिरोमणि रविदास जी की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.

मिलक। नगर पालिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी तिरंगा यात्रा एवं संत शिरोमणि रविदास जी की शोभायात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी रहे। बैठक में दोनों कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं संत शिरोमणि रविदास जी की शोभायात्रा के माध्यम से उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी ने सभी कार्यकर्ताओं से दोनों आयोजनों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ संगठन की मजबूती का भी परिचायक हैं। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती दीक्षा गंगवार, जिला मंत्री प्रदीप जाटव, मंडल अध्यक्ष ममता अत्रि, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, मंडल मंत्री बसंत कुमार एडवोकेट, नामित सभासद चंद्रभान मित्तल, बूथ अध्यक्ष बीरपाल गंगवार, भूकनलाल राठौर, शांति स्वरूप, साईया सक्सेना सहित पार्टी के पदाधिकारी, नामित सभासद एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी तिरंगा यात्रा एवं संत शिरोमणि रविदास जी की शोभायात्रा को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button