Uttar Pradesh News : प्रतापगढ़: तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, लच्छीपुर-भागवतगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों लगा जाम
जूनियर रिपोर्टर मनोज कुमार पटेल प्रतापगढ़ उ.प्र.
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद प्रतापगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश का असर जनजीवन पर साफ देखने को मिला। कई स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की खबरें सामने आईं। इसी क्रम में लच्छीपुर-भागवतगंज मार्ग पर एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर जाने से घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में स्कूली वाहन, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन काफी देर तक फंसे रहे।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना देकर पेड़ हटाने और यातायात बहाल कराने की मांग की। घटना के बाद प्रशासन एवं संबंधित टीम द्वारा मार्ग को सुचारु करने के प्रयास किए गए। बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और आवश्यकता होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने संवेदनशील स्थानों पर त्वरित राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


Subscribe to my channel