ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : कांवड़ यात्रा के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
गाजियाबाद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और ट्रक चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार बढ़ते सड़क हादसे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चालकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।


Subscribe to my channel