पालनपुर में “संगीतमय शाम” का भव्य आयोजन संपन्न, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां
पालनपुर। शहर में संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित “संगीतमय शाम” कार्यक्रम ने अपनी भव्यता और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। पालनपुर संगीत परिवार के मार्गदर्शन में तथा आयोजक श्याम पुरबिया (Rock Beats) के तत्वावधान में आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑडिटोरियम कानु भाई मेहता हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध गायकों ने अपनी मधुर आवाज़ से माहौल को सुरमय बना दिया। गुलाब राठौड़, योगेश पुरबिया, नरेंद्रभाई ठक्कर, देवजी ठाकोर, हैरी खरैरा, जिगर सोलंकी, मयूरी सोनी, नीता नायक, जया सोलंकी, अनिल मकवाणा, विजय प्रजापति,अब्बास बलोच और स्वयं श्याम पुरबिया की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति पर श्रोताओं की तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने में संगत कलाकारों की अहम भूमिका रही। कीबोर्ड पर विकास और अजय राठौड़, ढोलक कोंगो/ पर सतीश सोलंकी, जूनियर रिदम,तबले पर महेश सोलंकी, ढोलक पर क्रिश सोलंकी, ड्रम्स पर महेंद्र सोलंकी,।


Subscribe to my channel