ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस का बड़ा एक्शन: 27 किलो चांदी लूटकांड के दो बदमाश एनकाउंटर में घायल

4 किलो चांदी बरामद, एसओजी प्रभारी भी गोली से जख्मी

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी कमिश्नरेट सीपी मोहित अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान में 16 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में हुई 27 किलो से अधिक चांदी की सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा करते हुए वाराणसी पुलिस और एसओजी ने सोमवार देर रात लंका थाना क्षेत्र के लौटुबीर के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एसओजी प्रभारी गौरव कुमार के हाथ में भी गोली लग गई। तीनों घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई 4 किलो चांदी और नकदी बरामद की है। दोनों आरोपी 16 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यवसायी के कर्मचारी से 27 किलो 327 ग्राम चांदी लूटने की वारदात में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल आरोपी लूट के माल के साथ लौटुबीर इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही एसओजी और चौक पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने कार से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए, जबकि एसओजी प्रभारी गौरव कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गए। जांच में सामने आया कि 16 जुलाई को बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर सर्राफा व्यवसायी के कर्मचारियों को रोका था। झोले की जांच के बहाने 27 किलो 327 ग्राम चांदी अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में चौक थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। एसीपी दशाश्वमेध ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button