ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : नगर पालिका चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुई संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आगामी नगर पालिका चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, आबूरोड द्वारा कल रविवार को प्रसादी लाल धर्मशाला में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, सांसद लुंबाराम चौधरी एवं पूर्व विधायक श्री जगसीराम कोली का प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं गरिमामयी सान्निध्य प्राप्त हुआ।
बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन एवं संगठन की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनहित एवं विकासोन्मुखी कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को प्रत्येक घर तक पहुँचाने तथा नगर पालिका चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनसंपर्क और बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया। बैठक का मंच संचालन वरिष्ठ भाजपाई सुरेश सैनी ने किया और मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया बैठक का वातावरण उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक जोश से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ एवं सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button