छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News 37 हजार पेड़ काटे और 188 हेक्टेयर में बसाई बस्ती, शासन-प्रशासन सोती रही – कोमल हुपेंडी

आदिवासी धरती मां के और इस प्रकृति के पूजक हैं।

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

रायपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज कहा कि आदिवासी धरती मां के और इस प्रकृति के पूजक हैं। पूरी दुनिया में पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं पर आदिवासी प्रकृति के साथ जीते हैं, प्रकृति के साथ नाचते गाते हैं और प्रकृति को पूजते हैं। सरहूल इन्हीं त्यौहारों में से एक है। सरहूल प्रकृति को बचाने के दायित्वों का त्यौहार है। हमारे पूर्वज कितने दूरदृष्टि वाले थे, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उस वक्त ही जान लिया था। इसलिए उन्होंने प्रकृति को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ लियाथा।आदिवासी प्रकृति से सिर्फ उतना ही लेते हैं, जितनी उन्हें जरूरत है, लेकिन हमारी केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की बघेल सरकार दोनो ही सरकारें सिर्फ इन बातों को भूल चुकी है और भ्रष्टाचार कर भोले भाले आदिवासियों और प्राकृति का बेतहाशा शोषण और दोहन कर रही है।प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव की तस्वीर फोटो में जरूर बदल रही है लेकिन यूं बदलना आने वाली पीढ़ियों के लिए भयावह हो रहा है जो इस निकम्मी और भ्रष्टाचारी सरकार का चेहरा भी उजागर कर रहा है ।कोमल हुपेंडी ने आगे कहा कि एक तरफ सरहूल उत्सव में बोले बघेल जी कि दुनिया पर्यावरण बचाने अभियान चलाती है और यहां प्रदेश में सरकार आदिवासी प्रकृति के साथ जीना चाहते है लगता है उन्होंने यह व्यक्तत्व देकर आदिवासियों के साथ छलावा और दिखावा कर उपहास किया है।दूसरी ओर हसदेव जैसे अभारण्य गोदी सेठ के हाथों में दे कर अपने ही नेता राहुल गांधी के वादे को ही धता बता कर मजाक उड़ा कर भोले भाले आदिवासियों के साथ छल कर रहे है।कितना क्रूर मजाक हैआदिवासियों के साथ ।दूसरी ओर उदंती सीतानदी अभयारण्य के इंदागांव में 37 हजार पेड़ काटे और188 हेक्टेयर में अवैध बस्ती बसा दी गई तब तक प्रशासन सोता रहा अब जागा और आनन फानन में उजाड़ी आदिवासियों की बस्ती , वाकई काबिले तारीफ और पर्यावरण मित्र सरकार है।एक और मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों से पूरी दुनिया को प्रेरणा लेने की जरूरत है लेकिन मुख्यमंत्री के लिए शायद ये प्रेरणा दायक नही है क्योंकि भ्रष्टाचार के चश्मे से उन्हें यह दिखाई नही देता है।अंत में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि सरकार सिर्फ महंगे आयोजन और कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल दिखावा छत्तीसगढ़ी बन कर कह रहे है कि परंपरा एवं संस्कृति को बचाने के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही है लेकिन लगता है भ्रष्टाचार ही अब बघेल सरकार का एक सूत्रीय कार्य रह गया है।आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार को खुली लूट के मंसूबे और नियत अब जनता के बीच ले जा रही

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button