ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार राहुल झांजा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

दिनभर लगा शुभकामनाएं देने वालों का तांता, विभिन्न संगठनों ने किया सम्मान

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

टोंकखुर्द, प्रतिनिधि। तहसील मुख्यालय टोंकखुर्द के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार राहुल झांजा का जन्मदिन शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। नगर के विभिन्न स्थानों पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया तथा उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। नगर टोंकखुर्द में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आजक्स जिला सचिव राकेश सोलंकी के नेतृत्व में जन्मदिन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर संत शिरोमणि भीखाजी महाराज जनकल्याण सेवा समिति के संरक्षक विक्रम सिंह बामनिया (सोनी) ने केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आजक्स ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरीश सोलंकी ने साफा बंधवाकर सम्मान किया। आजक्स तहसील अध्यक्ष महेश परमार ने पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सिंह कराड़ा ने केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं, जबकि राकेश सोलंकी ने स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ समाजसेवी समंदर सिंह मालवीय ने मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में ईश्वर सिंह मालवीय, अशोक चौहान, मुकेश परमार, राहुल पोलाया,आयुष मंडलोई, बद्रीलाल लाठिया सहित सैकड़ों समाजजन, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राहुल झांजा के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button