Uttar Pradesh News : ऑटो चालकों के विरुद्ध विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान, नियम उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में आज जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से ऑटो चालकों के विरुद्ध विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्रवाई सूबेदार श्री आशीष तिवारी, थाना प्रभारी यातायात के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों के वाहनों की सघन जांच की गई तथा उन्हें यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन के समस्त आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित स्थानों से ही सवारी बैठाने एवं उतारने, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में विस्तृत समझाइश एवं जागरूक किया गया।

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी गई। सिंगरौली पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।


Subscribe to my channel