ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : आज दिनांक-01.08.2026 को समय करीब 3:30 बजे डायल 112 पर यह सूचना प्राप्त हुई

जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली

रतनपुर में एक साढ़े पांच वर्षीय बालक को दो लोग कार में उठाकर लेकर चले गए हैं। इस सूचना पर मौके पर पहुँचकर जानकारी किया गया तो यह ज्ञात हुआ कि रजनी पटेल, जिनका यह साढ़े पांच वर्षीय बालक है जिसका नाम शिवम है, इनका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिस विवाद को लेकर यह हरियाणा, इनकी ससुराल है, जहाँ इनका पति जिसका नाम सोमवीर है, रहता था, वही पे यह अभी दो महीने पहले वहाँ से कुछ विवाद करके अपने साढ़े पांच वर्षीय बालक को लेकर बिना बताये चली आई थीं। और इनकी एक बड़ी लड़की है लगभग साढ़े नौ वर्ष की, जो वही रह गई थी।

जब वह घर आया आने के बाद जब उसको पता चला कि यह हमारे बच्चे को लेकर यहाँ चली आई हैं, तो वह बार-बार फोन से इनसे बात करता रहा और कहता रहा कि मेरे बच्चे को लेकर तुम चली आई हो, मैं अपने बच्चे को अपने पास ले आऊँगा। और आज वही आया है यहाँ पर कार से और अपने साथ एक और अन्य व्यक्ति को लेकर अपने बच्चे को लेकर यहाँ से चला गया यहाँ से। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर हम लोगों द्वारा जब सीसीटीवी फुटेज वगैरह निकाले गए तो जो कार थी, वह कार रामनगर से होते हुए हाईवे की तरफ जाती हुई दिखाई दी। तो इस सूचना के बाद हम लोगों के द्वारा पुलिस फोर्स उसमें टीमें लगाई गईं और टीम लगाकर हाईवे के आगे के थानों को, बनारस और इलाहाबाद के सभी थानों को, रूट को अलर्ट किया गया। कार को जनपद भदोही के थाना ऊंज पुलिस द्वारा रोक लिया गया है और बच्चे को सही-सलामत बरामद कर लिया गया है। यहाँ से टीम गई है, बच्चे को शीघ्र ही यहाँ हम लोग लेकर आएँगे, परिवार वालों को सौंपा जाएगा और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।”

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button