ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : शादी के कुछ ही दिन बाद फरार हुई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार। एक लाख रुपये नगदी सहित गहने भी साथ में ले गई थी।

ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज पन्ना

मध्य प्रदेश पन्ना जिला की थाना अमानगंज अंतर्गत ग्राम महेवा का एक परिवार फिर लुटेरी दुल्हन के चक्कर में पड़ गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जुलाई को फरियादी सुरेंद्र सिंह पिता ठाकुर प्रसाद राजपूत उम्र 32 बर्ष ने थाना अमानगंज में आकर रिपोर्ट लिखाई की ग्राम पलका निवासी करण सिंह पिता सुन्दर सिंह राजपूत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक महिला से उसकी शादी कराई थी जिसके एवज में उन्होंने मएवसे एक लाख रुपये लिए थे। शादी के दो-तीन दिन बाद महिला अचानक रात में कुछ गहने लेकर फरार हो गई।अत: आरोपियों के खिलाफ सख्त कानून कार्यवाही की जाए। हरियाली की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में बीएनएसएस 2023 की धारा 318(4),83,84, के तहत प्रकरण दर्ज कर उच्च अधिकारियों को सूचित किया।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई मुख्य वीर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दविश दी गई जिस दौरान आरोपी दुल्हन माधुरी थोबानी पति हीरस थोवानी उम्र 35 वर्ष निवासी हिंगना मेडिकल कॉलेज के पास थाना एमआईसीडी नागपुर व उसके अन्य तीन साथियों में हल्के पिता दलपत यादव उम्र 72 वर्ष निवासी बमुरिया थाना पटेरा जिला दमोह, अनिल पिता दानसिंग यादव उम्र 27 साल निवासी पिपरिया थाना कुम्हारी जिला दमोह एवं करण सिंह पिता सुंदर सिंह राजपूत उम्र 50 बर्ष निवासी पलका थाना गुनौर को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से घटना में उपयोग किये गए तीन मोबाइल एवं लगभग 5 लाख रुपये कीमत की एक कार जब्त की गई । जब्त शुदा सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख पच्चीस हजार रुपये आंकी जा रही है।वारदात में शामिल एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है । कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमंत नायक चौकी प्रभारी महेवा उप निरीक्षक रजनी समाधिया प्रधान आरक्षक राजेंद्र पांडे, शिवम शर्मा, आरक्षक सत्यनारायण अग्निहोत्री, अखिल पाल, गोलू जैसवाल, प्यारे लाल रैकवार तथा साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button