ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : बच्चों को परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया।
जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली
चंदौली के मुगलसराय स्थित पूर्वी बाजार कंपोजिट विद्यालय में मिड डे मील को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। बच्चों को परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, भोजन में कीड़े दिखाई देने के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल मिड डे मील का वितरण रोक दिया। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे भोजन खा चुके थे, जिसके बाद एहतियात के तौर पर मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि मिड डे मील की आपूर्ति एक एनजीओ के माध्यम से की जाती है और इसी वर्ष यह तीसरी बार है जब भोजन की गुणवत्ता को लेकर ऐसी शिकायत सामने आई है। प्रधानाचार्य ने पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



Subscribe to my channel