ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, खतौली में सुरक्षा, यातायात और खाद्य गुणवत्ता का किया निरीक्षण

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर, 31 जुलाई: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना खतौली क्षेत्र स्थित कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही मार्ग पर स्थित होटलों एवं भोजनालयों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की भी जांच कर संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्पीड बोट के माध्यम से नहर क्षेत्र का निरीक्षण कर जलस्तर और जल सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी आकलन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button