Uttar Pradesh News : मूकबधिर बनकर करता था स्नैचिंग, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर दबोचा गया शातिर; लूटे गए कुंडल और तमंचा बरामद
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर, 1 अगस्त: मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नई मंडी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उस आरोपी को दबोचा, जो मूकबधिर होने का स्वांग रचकर लोगों को झांसे में लेता था और मौका पाकर स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से थाना नई मंडी में दर्ज मुकदमा संख्या 379/26 से संबंधित छीने गए पीली धातु के दो कुंडल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस (.315 बोर) भी बरामद हुआ है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

इस सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने थाना नई मंडी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को ₹15,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पूरे मामले में एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Subscribe to my channel