ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत निकाला गया संयुक्त फ्लैग मार्च

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। आगामी श्रावण माह, कांवड़ यात्रा एवं पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज कस्बा सोनौली एवं भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी नौतनवा, क्षेत्राधिकारी नौतनवा तथा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों एवं जवानों के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया। संयुक्त फ्लैग मार्च के दौरान भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा, कस्बा सोनौली, प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में प्रभावी निगरानी, सघन चेकिंग एवं समन्वित गश्त को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं एसएसबी के जवानों को सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महराजगंज पुलिस द्वारा श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button