
रिपोर्टर विनोद चारण बीकानेर राजस्थान
राजस्थान में जैसे ही नए जिलों की घोषणा हुई तो खाजूवाला उपखंड को जिला बनाने के लिए उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के आगे एकत्रित होकर खाजूवाला को जिला बनाने के लिए तहसीलदार दर्शना को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपकर कहा गया की खाजूवाला जिले के सभी मापदंड पूर्ण करता है जो एक जिले को आवश्यकता होती है एडवोकेट रामकुमार तेतरवाल सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया कि या तो खाजूवाला को जिला बनाया जाए अन्यथा इसे अनूपगढ़ के अंदर शामिल किया जाए क्योंकि खाजूवाला विधानसभा बीकानेर जिले में है और खाजूवाला से बीकानेर की दूरी 115 किलोमीटर है और अनूपगढ़ की दूरी 80 किलोमीटर है तो राजस्थान में अनूपगढ़ को जिला बनाने की घोषणा हुई है जिसमें खाजूवाला दंतोर छतरगढ़ पुगल आदि तहसीलों को जोड़कर अनूपगढ़ को जिला घोषित किया गया है कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों ने मांग की या तो इन सभी तहसीलों को जोड़कर खाजूवाला को जिला बनाया जाए अन्यथा खाजूवाला को अनूपगढ़ के अंदर जोड़ दिया जाए एडवोकेट रामकुमार तेतरवाल के साथ ज्ञापन सौंपने धर्मपाल डेलू ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी खाजुवाला जयपाल गोदारा, महावीर कड़वासरा, भुपराम धारणिया, सीताराम तेतरवाल जयसिंह, महुबब खां आदि सदस्य मौजुद रहे

Subscribe to my channel